अटवाल ने लोकसभा चुनाव में उनके अभियान का हिस्सा बने भाजपा नेताओं , कार्यकर्ताओं व जनता का जताया आभार

जालंधर, (संजय शर्मा)-आज भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक व जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का चुनाव अभियान को सफल बनाने में किए गए परिश्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने इस चुनाव में मेरा दिल से साथ दिया और मेरे चुनाव अभियान के तहत भाजपा की पंजाब के प्रति सोच व प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर घर पहुँचाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर जो महासंपर्क अभियान चलाया, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूँ।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं तथा जालंधर लोकसभा के तमाम वोटरों का, जिन्होंने चुनाव अभियान के दौरान में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया व डट कर साथ खड़े रहे, उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा की जनता के अथाह समर्थन से भाजपा की विजय निश्चित है और यह तो सिर्फ शुरुआत है। भाजपा इस जीत के बाद जालंधर लोकसभा के विकास की नई गाथा लिखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *