त्तर पश्चिम भारत में 26 से 28 नवंबर के बीच हल्की बारिश

नई दिल्ली, उत्तर भारत में सर्दी शुरू हो गई है। दिल्ली में तो ठंड के बीच बारिश का भी अलर्ट है। इसके अलावा भी कई राज्यों में बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, केरल में आज भारी बारिश होगी। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, साउथ राजस्थान में 25 नवंबर से 27 नवंबर यानी कि तीन दिनों तक बारिश और आंधी तूफान आएगा। IMD के अनुसार, केरल, माहे और लक्षद्वीप में आज तेज बारिश होगी, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज और कल तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने वाला है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव होगा। उत्तर पश्चिम भारत में 26 से 28 नवंबर के बीच हल्की बारिश होने वाली है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 27 नवंबर को बारिश और आंधी तूफान व बिजली कड़क सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप में 26 और 27 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, 28 नवंबर को तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *