तेलंगाना में चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश ने किया नागार्जुन सागर बांध पर कब्जा

नई दिल्ली, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में मतदान से कुछ ही घंटे पहले, आंध्र प्रदेश ने कृष्णा नदी पर बने नागार्जुन सागर बांध (Nagarjun Sagar Dam) को अपने कब्जे में ले लिया, और पानी छोड़ना शुरू कर दिया, जिस वजह से दोनों राज्यों के बीच तनाव पैदा हो गया. गुरुवार देर रात 2 बजे के करीब जब तेलंगाना के अधिकांश अधिकारी चुनावी व्यवस्था में व्यस्त थे, इस दौरान आंध्र प्रदेश के करीब 700 पुलिसकर्मियों ने बांध पर धावा बोलकर राइट कैनाल खोलकर घंटे 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया.

आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू ने गुरुवार सुबह एक्स पर एक मैसेज पोस्ट कर कहा, “हम पीने के पानी के लिए कृष्णा नदी के नागार्जुन सागर बांध के राइट कैनाल से पानी छोड़ रहे हैं.” इसके साथ ही मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सिर्फ उतना ही पानी लिया है, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच समझौते के मुताबिक है. सिंचाई मंत्री रामबाबू ने मीडिया से कहा, “हमने किसी भी समझौते का उल्लंघन नहीं किया. कृष्णा नदी का 66% पानी आंध्र प्रदेश का है और 34% तेलंगाना का है. जो पानी हमारा नहीं है, हमने उसकी एक भी बूंद का उपयोग नहीं किया. हमने अपने क्षेत्र में अपनी नहर खोलने की कोशिश की. यह पानी सही मायनों में हमारा है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *