इज़राइल के एयर डिफेंस सिस्टम की नकल, करती है हवा में मार

नई दिल्ली, कोई भी इंसान शायद ऐसा नहीं होगा, जो मच्छरों से परेशान न हो. कमरे में एक भी मच्छर हो तो चैन की नींद लेने नहीं देता. जैसे ही इंसान चद्दर तानकर सोता है, मच्छर कान के पास आकर घूं-घूं की आवाज करने लगता है. मौका लगते ही डंक भी मार देता है. इन दिनों तो मच्छर बहुत-सी बीमारियां भी देने लगी हैं. मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और ज़ीका वायरस जैसी बड़ी बीमारियां मच्छरों द्वारा ही फैलती हैं. ऐसे में मच्छरों को भगाने या मारने के लिए कॉइल और लिक्विड जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. परंतु एक इंजीनियर ने कुछ ऐसा बना दिया कि अब मच्छरों की खैर नहीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिलहाल एक वीडियो वायरल है, जिसमें मच्छर मारने वाले एयर डिफेंस सिस्टम को दिखाया गया है. एयर डिफेंस सिस्टम को समझाने के लिए इज़राइल के आयरन-डोम सिस्टम के बारे में जिक्र करना जरूरी होगा. इज़राइल के पास ऐसा एयर डिफेंस है, जो हवा में आते हुए रॉकेट्स को हवा में ही खत्म कर देता है. लॉन्च किए गए रॉकेट तबाही तभी मचा सकते हैं, जब वे जमीन पर गिरेंगे. आयरन-डोम सिस्टम रॉकेट को हवा में ही मारा जा सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *