सर्दी में अक्सर हमारे बाल खराब हो जाते हैं. चाहे हम जितना मर्जी ध्यान रखें, लेकिन फिर भी सर्दियों में बाल झड़ने, टूटने की समस्या सभी की होती हैं. बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने में तुलसी का पत्ता आपकी काफी मदद करेगा. तुलसी का पत्ता आपके बालों के लिए कमाल का नुसका हैं. आप सभी को मालूम होगा कि तुलसी के पत्तों के कई फायदे हैं. तुलसी का पत्ता हमें शारीरिक परेशानियों से भी दूर रखने में काफी ज्यादा मदद करता हैं. शारीरिक परेशानियों के अलावा त्वचा और बालों के लिए भी तुलसी के पत्ता काफी फायदेमंद माना जाता हैं. तुलसी का सेवन करने के अलावा कई लोग इसका पेस्ट भी अपने बालों में लगाते हैं. तुलसी में पाए जाने वाले औषधीय गुण बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. हेयर फॉल, डैंड्रफ और रूखे बालों से पलभर में निजात पाने के लिए भी तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता हैं. अगर आपको भी बालों से जुड़ी ऐसी कोई परेशानी है तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. तो वहीं, दूसरी ओर आपको ये भी बता दें कि तुलसी से कई धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. यह ज्यादातर घरों में उगाई जाती है. बालों के पतला होने के पीछे कई वजहें होती हैं. इसके लिए कई लोग दवाईयों और तमाम तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. आप इस समस्या से निपटने के लिए तुलसी के पत्तों को मिक्स कर हर्बल तेल तैयार कर सकते हैं.इसके लिए हेयर ऑयल, जो आप इस्तेमाल करती हैं, उसमें तुलसी के कुछ पत्तों को क्रश कर के मिक्स कर दें. मिक्स करने के बाद 1 घंटे के लिए छोड़ दें. आप ऑयल को धूप में रखें. इसके बाद स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और फिर शैंपू से हेयर वॉश कर लें.