हंसती-खिलखिलाती एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा हमेशा के लिए इस दुनिया से रुख्सत हो गईं. तुनिशा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. तुनिशा का बीते दिन अंतिम संस्कार हुआ. लाल जोड़े में सजी तुनिशा को विदाई देते हुए हर किसी की आंखों में मायूसी और गम के आंसू दिखे. तुनिशा तो चली गईं, लेकिन उनके सुसाइड केस की गुत्थी उलझती जा रही है. अब पुलिस को इस मामले में नई जानकारी मिली है.तुनिशा शर्मा के सुसाइड करने का जिम्मेदार एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान खान को माना जा रहा है. तुनिशा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था. शीजान के कई दूसरी लड़कियों संग संबंध थे. शीजान ने तुनिशा को छोड़ दिया था. इसी बात से परेशान होकर तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठाया.