जालंधर: विधानसभा चुनाव राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित जालंधर मंडल नंबर 3 के भाजपा कार्यकर्ता ने कहा है कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है।उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है.मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल गया है… कमल खिलने का मतलब है सुशासन और विकास की गांरटी।परिणामों को लेकर उन्नाव भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देने के साथ ही ढोल की थाप पर जमकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की 2024 से पहले 3 राज्य मे प्रचंड जीत से देशभर मे इकठे हो रहे ठगबंधन को यह पता लग गया है की देश भर मे जनता भाजपा के साथ है 2024 से पहले यह तो एक झलक है।
इस अवसर पर मंडल प्रधान गुप्रीत सिंह विक्की, किशनलाल शर्मा, अजमेर सिंह बादल,मनोज टंडन, शाम शर्मा, राकेश गुप्ता, रमेश सोनी, संदीप तोमर, अश्वनी अटवाल,देवकी नंदन ठाकुराल,सुरेश कालिया, राजेश ठाकुर, पंकज जुल्का, अरविंद, संजीव, कृष्ण सोनी, जोनी खन्ना, ओम प्रकाश, रवि, सनी शर्मा, राजेश नोना अन्य मौजूद रहे।