CHANDIGARH : पंजाब में जारी सियासी उठापठक के बीच शिरोमणि अकाली दल के बड़े नेता बिक्रम मजीठिया पर ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वहीं अब इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी है कि बिक्रम मजीठिया ने अब अदालत की ओर रुख किया है।
उनके द्वारा मोहाली अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका डाली गई है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ ड्रग मामले में कोई सबूत नहीं है। राजनीति के चलते यह झूठी एफ आई आर उनके खिलाफ दर्ज करवाई गई है। जानकारी के लिए बता दें कि बिक्रम मजीठिया के खिलाफ जब से केस दर्ज हुआ है, तब से ही वह अंडर ग्राऊंड हैं। आपको बता दें कि मजीठिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की दी गई थी जिसे लेकर उन्हें गिरफ्तार करने की सूचना मिली थी। इस दौरान मजीठिया को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई परंतु कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी। बिक्रम मजीठिया विदेश न भाग जाएं इसी को लेकर सरकार ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किए गए थे।