डॉक्टरों ने मेरे पैर से तीन गोलियां निकाली, इमरान खान ने पाक सरकार की खोली पोल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि गुजरांवाला में हुई राजनीतिक रैली में उन पर हुए हमले के बाद सर्जरी में उनके दाहिने पैर से तीन गोलियां निकाली गई। पीटीआई प्रमुख ने सीएनएन को दिए साक्षात्कार के दौरान लाहौर के जमान पार्क में अपने आवास से बोलते हुए ये दावे किए हैं। सीएनएन ने इमरान खान के हवाले से कहा, “उन्होंने मेरे दाहिने पैर से तीन गोलियां निकालीं। बाईं ओर कुछ छर्रे थे जिन्हें उन्होंने अंदर छोड़ दिया है।” इमरान खान ने यह भी कहा है कि हमले की उन्हें पूर्व में ही सूचना मिल गई थी। खुफिया एजेंसियों ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी थी। इमरान खान कहते हैं, “याद रखें, साढ़े तीन साल मैं सत्ता में था। मेरे पास खुफिया एजेंसियों, विभिन्न एजेंसियों के साथ मेरे अभी भी संबंध हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *