जालंधर, (संजय शर्मा)-उत्तरी भारत की नंबर एक संस्था डी ऐ वी कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष है! डॉ खुराना पुरे पंजाब व् भारत में एक ऐसे शख्श है जिन्हो ने यह मुकाम हासिल किता है और यह भी एक तरह के अनूठा रिकॉर्ड है | ज्ञात रहे कोविड -19 महामारी के कारण देश तथा पूरी दुनिआ में लॉक डाउन लगाया गया जिस के कारण शैक्षिक संथान बंद हो गए | उस दौरान देश तथा दुनिआ भर में वेबिनार का सिलसिला चल पड़ा ताकि शिक्षा, लर्निंग तथा ज्ञान से लोग वंचित ने रह जाये | लॉक डाउन के दौरान ऑनलाइन वर्कशॉप, वेबिनार , ऑनलाइन क्लासेज तथा ऑनलाइन मीटिंग्स का दौर शुरू हो गया| डॉ. खुराना ने बताया कि कोविड -19 हमारे आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करने के तरीके को बदल कर रख दिया है | लेकिन नई परिस्थितियों के अनुकूल होना कोई मुश्किल काम नहीं था । यूजीसी नई दिल्ली के संदर्भ में, शिक्षाविदों के समग्र विकास के लिए सेमिनार, कार्यशालाओं, रिफ्रेशेर पाठ्यक्रम और अन्य कार्यक्रमों के लिए निर्धारित समय सारिणी एक ठहराव पर आ गई है। हालाँकि, संकाय-विकास प्रक्रिया समाप्त नहीं हो सकती है। यहाँ वेबिनार का महत्व काम आने लगा | वेबिनार एक ऑनलाइन सेमिनार होता है जो एक प्रस्तुति को दुनिया में कहीं से भी वास्तविक समय की बातचीत में बदल देता है। वेबिनार प्रतिभागियों के बड़े समूह को ऑनलाइन चर्चा या प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होने और ऑडियो, डॉक्यूमेंट या स्लाइड साझा करने की अनुमति देता है – तब भी जब वे मीटिंग होस्ट के साथ नहीं होते या उसी कमरे में नहीं होते हैं जहां वेबिनार की प्रस्तुति हो रही है।