डीसी घनश्याम थोरी ने उद्योगों में नौकरियों को लेकर डाटा हासिल किया

जालंधर, (विशाल)-सरकार द्वारा घर-घर नौकरी देने का लक्ष्य पूरा करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए लगाए जा रहे रोजगार मेलों में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के लिए औद्योगिक घरानों के पास जाकर वहां पर रिक्त पड़े पद भरने के लिए युवाओं को अवसर देने का आह्वान किया जा रहा है।इस क्रम में डीसी घनश्याम थोरी ने जेएमपी उद्योग, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेसीबी एस्कार्ट, सीएनएच, स्वराज इंजन व अन्य औद्योगिक इकाइयों से संपर्क किया गया। इस दौरान डीसी ने उद्योगों में नौकरियों को लेकर डाटा हासिल किया। डीसी ने कहा कि इसी आधार पर कौशल विकास पाठ्यक्रम तैयार कर युवाओं को रोजगार मेलों का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान आटो पाट्र्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन बलराम कपूर, प्रधान संजीव धमीजा, महासचिव तुषार जैन तथा कैशियर मनीष कुमार ने उद्योग जगत में संभावनाओं के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *