डीएवी कॉलेज, जालंधर में “एनर्जी स्वराज यात्रा” के तहत सोलर बस के साथ स्टाफ व विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए डॉ. चेतन सिंह सोलंकी।

डीएवी कॉलेज, जालंधर में ‘एनर्जी स्वराज यात्रा’ के तहत अपनी सोलर बस के साथ डॉ. चेतन सिंह सोलंकी, प्रोफेसर, आईआईटी, मुंबई कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों से रू-ब-रू हुए। एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सोलंकी का कॉलेज पहुँचने पर श्री अरविन्द घई (सेक्रेटरी, डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली व प्रधान, स्थानीय प्रबंधक समिति), श्री अजय गोस्वामी (सेक्रेटरी, डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली) व प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल ने भव्य स्वागत किया।इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. सोलंकी द्वारा 2020 से 2030 तक की एनर्जी स्वराज यात्रा जलवायु परिवर्तन के दौर में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि डी ए वी कॉलेज इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने में हमेशा अग्रणी रहा है।डॉ. सोलंकी ने अपने वक्तव्य में पीपीटी के माध्यम से वर्तमान समय के संदर्भों को सामने रखते हुए तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की और नजदीक भविष्य के घातक परिणामों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि समय रहते ही हमें सौर ऊर्जा के प्रयोग की तरफ बढ़ना होगा ताकि ऊर्जा संसाधनों के संकट व जलवायु परिवर्तन से बचा जा सके और आने वाली पीढ़ियों को भी सुरक्षित जीवन प्रदान करने सहायक हो सकें।अंत में, डॉ. सोलंकी व उनके सहयोगियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीन ऐकडेमिक डॉ. पुनीत पुरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए डॉ. सोलंकी का आभार जताया कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते हुए भी विद्यार्थियों से रू-ब-रू होने का समय दिया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ऑबराय, उप-रजिस्ट्रार प्रो. नरेश कुमार, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. मनु सूद, डीन आईक्यूएसी डॉ. नवजीत, आयोजक समिति के सदस्य प्रो. राजन शर्मा, पीआरओ डॉ. विनोद बिश्नोई, डॉ. कपिला, डॉ. अभिनय ठाकुर, डॉ. वरुण देव, डॉ. सुनील, प्रो. राहुल सेखड़ी, डॉ. ईशा बहल, डॉ. राजकिरपाल सिंह, प्रो. पंकज बग्गा, अन्य संकाय सदस्य तथा छात्र-छत्राएं उपस्थित रहे। डॉ. वरुण देव ने मंच संचालन व श्री अभिषेक ने तकनीकी संयोजक की भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *