ठग के घर में ठगी हो गई

नई दिल्ली, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 10 करोड़ दिए। जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल दिया। भाजपा का आरोप है कि जैन ने सुकेश से 10 करोड़ की उगाही की है। BJP के आईटी विभाग के चीफ अमित मालवीय ने अखबार की कटिंग शेयर करते हुए आरोप लगाया कि AAP के नेता जबरन वसूली कर रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन अब भी केजरीवाल की सरकार में मंत्री हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तंज कसा कि ठग के घर में ठगी हो गई है। इस ठग का नाम है सुकेश चंद्रशेखर और ठग के घर में ठगी करने वाले महाठग का नाम है आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे फर्जी खबर बताते हुए मोरबी हादसे के समय इसका जिक्र होने की टाइमिंग पर सवाल उठाया है।
पंजाब चुनाव से पहले ये लोग कुमार विश्वास को लेकर आए थे। भाजपा ने देखा था कि वे पंजाब हार रहे हैं तो उन्होंने विश्वास के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई थी। अब गुजरात चुनाव से पहले भाजपा को सुकेश चंद्रशेखर के कंधे के सहारे की जरूरत पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *