जालंधर,(विशाल)-जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के नीचे अपना सर देकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक व्यक्ति की पहचान राज कुमार वासी लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति ने बहुत ही ज्यादा शराब पी हुई थी। जिस जगह व्यक्ति ने अपनी जान दी उसी जगह से थोड़ी दूरी पर रामा मंडी पुल के नीचे उसकी घड़ी रिपेयर की दुकान है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने मोके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल भेज दिया है।