अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 25 फ़ीसदी और चीन पर 10 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.इस फ़ैसले के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शनिवार देर रात प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके जवाबी कार्रवाई की जानकारी दी है. ट्रूडो कनाडा के लिबरल पार्टी के प्रमुख और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं और अगला पार्टी प्रमुख चुने जाने तक वो देश के प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे.उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के फ़ैसले को लेकर कहा है कि कनाडा भी इसके लिए तैयार है.