साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ओपनिंग मिली है। भले ही ‘बाहुबली’ फेम एक्टर की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हों, लेकिन रिलीज डेट पर सबसे तगड़ी कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट में 3 प्रभास की ही हैं। इतना ही नहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सालार’ इस लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर है। चलिए जानते हैं कि Day 1 पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट में कौन से नाम शुमार हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज वाले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में IMDb ने सबसे ऊपर RRR का नाम बताया है। सुपरस्टार डायरेक्टर एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 223 करोड़ 5 लाख रुपये का बिजनेस किया था। लिस्ट में दूसरे नंबर पर है प्रभास स्टारर फिल्म ‘बाहुबली-2’। रिलीज वाले दिन इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 214 करोड़ 5 लाख रुपये रहा था।