finland : जब आप अपने फेवरेट कार की कंपनी की सर्विस से परेशान हों तो आप किस पर खीझ निकालेंगे। कंपनी पर, कार पर या शोरूम पर। चलिए जो भी हो लेकिन फिनलैंड में एक व्यक्ति ने जो किया वह सचमुच में हैरान कर देने वाला है। यहां एक व्यक्ति ने कंपनी की सर्विस से परेशान होकर कार को ही विस्फोटकों से भरकर उड़ा दिया।
जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति थामस ने 8 साल पहले सेडान टेस्ला मॉडल एस को खरीदा था। कार में कुछ खराबी आने के बाद उसने कार को सर्विस सेंटर में भेजा। वहां सेंटर से उन्हें बताया गया कि कार बिना सभी बैटरी को बदले ठीक नहीं होगी और इसका खर्च 22,480 डॉलर (17 लाख रुपये से अधिक) है। खर्च की बात सुनकर थामस हैरान रह गए। नाराज थामस ने गाड़ी को 30 किलो बारूद से उड़ाने का फैसला किया। इतना ही नहीं, जब उन्होंने कार को बारूद से उड़ाया तो उन्होंने गाड़ी में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की गुड़िया भी रखी। 30 किलो विस्फोटक के साथ इतना जोरदार धमाका हुआ कि बमुश्किल से ही कार का कोई पुर्जा मिला। \
हालांकि, कार ओनर गाड़ी के विस्फोट के परिणाम से काफी संतुष्ट नजर आया। कार को विस्फोटकों से उड़ाने की वीडियो को यूट्यूब चैनल से 17 दिसंबर को शेयर किया गया था, जिसे 3 लाख 30 हजार से अधिक व्यूज और साढ़े छह हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।