जालंधर, (संजय शर्मा )-महानगर मे बारिश के चलते पूरे शहर मे हर सड़क पर हुई जलथल से आम लोगो के घरों मे घुस रहे गंदे सीवरेज के पानी एवं सड़को पर खड़े पानी के चलते भारी ट्रैफिक जाम को लेकर पंजाब भाजपा के स्पोक्समैन मीडिया पैनलिस्ट व जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट ) ने पंजाब सरकार एवं निकाय विभाग पर तीखा हमला बोल कहा की भगवंत मान सरकार सिर्फ इश्तेहारबाज़ी वाली सरकार है जिसके राज मे बिगड़ती कानून व्यवस्था,ख़राब सड़के और घटिया सीवरेज प्रणाली ने शहरवासियों का जीना किया मुश्किल कर दिया है।उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के पाँच साल और वर्तमान आप सरकार के डेढ़ साल में नगर निगम जालंधर मे विकास के नाम पर नेता,अधिकारियों एवं ठेकेदारो के गठबंधन वाले भ्रष्टाचार के नेक्सस के सामने चलते सरकारी सिस्टम ने अपने घुटने टेक दिये है।जिसके चलते जनता परेशान है।उन्होंने कहा कि हर रोज पीने वाले गंदे पानी,ख़राब सीवरेज एवं टूटी सड़को के चलते एक्सीडेंट की घटनाये लोगो मे डायरिया,टाइफ़ायड,डेंगू जैसी बिमारिया फैल रही है।आप एवं कांग्रस के नेता निगम अधिकारी एवं ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर किए भ्रष्टाचार की वजह से चुपी साध कर बैठे है।वही बारिश ने कांग्रस के 5 साल व आप की 18 महीने की सरकार के झूठे विकास कि पोल खोली है।सरीन ने कहा कि एक तरफ गाँवो में बाढ़ आई हुई है दूसरी तरफ शहर भी नगर निगम की घटिया कार्यप्रणाली के कारण वारिश में जलमग्न हो रहा है।पंजाब के लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे है और मुख्यमंत्री उड़न खोटेले में अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए दिल्ली मे राजनैतिक लाभ लेने के लिए अपनी राजनीतिक यात्राएँ कर रहे है।उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब के लोगों को भावनायों को ठगा है जिसके लिये शहर और प्रदेश के लोग आने वाले लोकसभा चुनावों में इन्हें नकार कर सबक सिखायेंगे।उन्होंने मांग की है कि पुलिस ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हेतु उचित कदम उठाएं ताकि आम लोगों का घर से निकलना आसान हो सके।