जालंधर,(विशाल)-कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, रुपिंदरजीत चहल जिला और सेशन जज-सह-चैयरमेन जिला कानूनी सेवा अथार्टी जालंधर के कुशल मार्गदर्शन में जिला कानूनी सेवा अथार्टी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंगलवार को जिला कचेहरी, जालंधर में कोरोना टीकाकरण का कैंप लगाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए जालंधर जिले के सभी न्यायिक अधिकारियों और अदालत में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए टीका बहुत महत्वपूर्ण है और टीकाकरण कोरोना का एकमात्र इलाज है, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक को टीका लगाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज के कैंप में, न्यायिक अधिकारियों और कोर्ट स्टाफ के सदस्यों की संख्या, 298, को कोरोना महामारी के खिलाफ टीका लगाया गया है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सदस्यों को निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, कोरोना महामारी को रोकने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइज़र का उपयोग सुनिश्चित करें।