जालंधर, (विशाल)-कोरोना महामारी के चलते जहां बाजार बंद पड़े हुए हैं। वहीं अब जालंधर के दुकानदारों और व्यापारियों की मांगो को ध्यान में रखते हुए कुछ सुझाव दिये हैं ताकि शहर में दुकानें खुल सकें। शहर में (Odd-Even) नहीं बल्कि एसेंशियल सर्विसेज और नॉन एसेंसशियल सर्विसेज कारोबार के लिए अलग-अलग समय देने का सुझाव दिया गया है। ये सुझाव आज व्यापारियों, एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की जिला के पुलिस, प्रशासनिकऔर जन-प्रतिनिधियों से हुई संयुक्त बैठक में दिया गया है।बता दें कि दो दिन पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा आदेश दिए गए थे कि सभी जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे वे सभी पड़ाववार यानिकि ऑड-ईवन तरीके से मार्किट खोलने का प्लान बनाए। ऐसा प्लान बनाया जाए, जिससे बाकी मार्किट भी खोली जा सके