जालंधर में फिर से चली गोली

शहर में आए दिन गोली चलने की घटनाएं सामने आती रहती है वहीं पुलिस प्रशासन पर एक सवालिया निशान छोड़ जाती है जालंधर के वडाला चौक के नजदीक गोली चली है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी मिली है।बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति किसी बस में सवार होकर यहां आया था वह जैसे ही बस से उतरा उसके पेट में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के वक्त आरोपी हमलावर भी उसी बस में सवार था, जिस बस से युवक नीचे उतरा था। घायल युवक बस से नीचे उतर कर वडाला चौक की ओर जा ही रहा था कि इतने में हमलावर पीछे से आया और गोली चला दी। बताया जाता है कि गोली कमर के आरपार हो गई। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। जिसके चलते पुलिस उसके बयान नहीं दर्ज कर पाई है। ना ही जख्मी युवक की पहचान हुई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस जल्द मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *