जालंधर में ग्राहक बन कर आए लुटेरे लाखों के गहने लूटकर हुए फरार

जालंधर,(विशाल)- मॉडल टाउन के नज़दीक चीमा चौक पर स्थित ज्वेलरी की दुकान पर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। देर शाम बाइक पर कुछ लुटेरे आए और लाखों के गहने लूट कर चले गए। जानकारी के अनुसार ज्वेलरी की दुकान पर पहले एक महिला दुकान पर आई और कुछ समय बाद वे दुकान से चली गई। उसके बाद दो युवक ग्राहक बन कर दुकान पर आए और उनसे जबरदस्ती गहनों से भरा बैग लूट कर वहां से फरार हो गए। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *