जालंधर,(विशाल) 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर सात जनवरी को रविवार सुबह दस से शाम चार बजे बिजली विभिन्न इलाकों में बंद रहेगी। 66केवी टांडा रोड के अधीन चलते 11केवी फीडर की मरम्मत को लेकर सुबह दस से शाम चार बजे बिजली बाधित रहेगी।इन इलाकों में पठानकोट रोड, धोगड़ी रोड, इंडस्ट्री एरिया, खालसा रोड, जेएमपी रोड, हैमको कeलोनी, चक्क हुसैना, अंबिका कालोनी, संतोखपुरा, होशियारपुर रोड, हरदीप नगर, हरदयाल नगर, पंजाबी बाग में बिजली बंद रहेगी। 123केवी काहनपुर के अधीन चलते 11केवी फीडर की मरम्मत इन इलाकों में भीम नगर, सेखें, कोटला, कबूलपुर, गऊवाली में बिजली सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहेगी