जालंधर की जनता मन बना चुकी है इंदर इकबाल सिंह जी को भारी बहुमत से जिताना है : टीटू कपानिया

जालंधर, (संजय शर्मा )-आज मंडल नगर 7 अजीत नगर में मंडल भाजपा अध्यक्ष टीटू कपानिया महामंत्री अंकुर रति जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री हरजिंदर सिंह बाबू जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा की अध्यक्षता में घर-घर जाकर इंदर अटवाल सिंह जी के पक्ष में प्रचार किया गया और जनता से अपील की गई जालंधर के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालें इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष टीटू कपनिया ने कहा कि जालंधर की जनता मन बना चुकी है कि भाजपा के उम्मीदवार को जिताना है और जालंधर का चौमुखी विकास कराना है इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री किशन लाल शर्मा ने कहा कि जालंधर शहर की गली-गली और साथ लगते गांव गांव में एक ही चर्चा कमल का बटन दब आएंगे मोदी पटवाल जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। और कहा कि जालंधर की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी की पंजाब का विकास कर सकती है क्योंकि देश में मोदी सरकार ने पूरे भारत देश का चौमुखी विकास करवा दिया है और लोग जानते हैं जो भाजपा कहती है वह करके दिखाती है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और जालंधर के लोगों को चाहिए कि सब को परखा बार-बार भाजपा को परखो एक बार।

और शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने 1 साल में पंजाब का विकास नहीं अपितु विनाश कर दिया है जैसे कि संगरूर की जनता ने आम आदमी पार्टी की जमानत जप्त करवा दी थी वैसे ही जालंधर की जनता बीमा भी मन बना चुकी है कि इस बार भाजपा को जिताना है और जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाना है इस अवसर पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी जी की नीतियों को बताएंगे और अटवाल जी के पक्ष में प्रचार करेंगे इस अवसर पर हरजिंदर सिंह बाबू राजेंद्र शर्मा राजवीर सिंह सतनाम सिंह अजमेर सिंह जी बादल रमेश कुमार राजेंद्र कुमार वर्मा त तजिंदर सिंह आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *