CHAPRA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 38 लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद से ही नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच CM NITISH KUMAR ने शराब को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर हंगामा होना तय है। नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं। कुछ लोग गलती करते ही हैं। जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही। NITISH KUMAR ने कहा, जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। यहां तक कि अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाएं होती हैं। लोगों को सचेत रहना चाहिए। बिहार में चूंकि शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई।
NITISH KUMAR ने कहा कि शराब बुरी आदत है। इसे नहीं पीना चाहिए। नीतीश कुमार ने आग कहा, मैंने अधिकारियों को कहा है कि गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराब बंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है। नीतीश ने अपील की कि कोई भी शराब से जुड़ा व्यवसाय न करे, और कोई बिजनेस करें, जरूरत पड़ी तो सरकार दूसरे बिजनेस के लिए 1 लाख रुपए तक देने के लिए तैयार है।