जब स्वपनिल से ट्रांसवुमन बन परिवार की शादी में पहुंचीं साइशा शिंदे, बताया सबका रिऐक्शन

लॉकअप के कंटेस्टेंट्स शो पर अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानियां बता रहे हैं। उनकी ये स्टोरीज सुर्खियों में हैं। अब लॉकअप की कैदी साइशा शिंदे ने अपने सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी और इस पर परिवार के रिऐक्शन पर बात की। साइशा जानी-मानी फैशन डिजाइनर और ट्रांसवुमन हैं। साल 2021 में वह स्वपनिल से साइशा बनीं। साइशा ने बताया कि उनके इरादे मजबूत थे। जिन्हें जानने के बाद मां-बाप भी मान गए। हालांकि जिन साइकिआट्रिस्ट के पास वह काउंसिलिंग के लिए गए थे उन्होंने सर्जरी के लिए मना किया । बता दें कि लॉकअप की होस्ट कंगना रनौत हैं। साइशा से पहले पूनम पांडे और निशा रावल के खुलासे भी सुर्खियों में रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *