नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण सितंबर- अक्टूबर में यूएई में होगा. कुछ समय बाद एमएस धोनी आईपीएल में बिजी हो जाएंगे. मगर इससे पहले वह अपने घर पर परिवार के साथ भरपूर समय बिता रहे हैं. धोनी अपने बहुत सारे पालतू कुत्तों के साथ साथ घर में आए नए मेहमान को भी समय दे रहे हैं. हाल में ही धोनी के घर में मारवाड़ी नस्ल का चेतक नाम का नया घोड़ा आया है. साक्षी ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि धोनी किस तरह चेतक का ध्यान रख रहे हैं. वीडियो में धोनी चेतक की मालिश करते हुए नजर आ रहे थे