BIJING : चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस आज भी पूरी दुनिया में आतंक मचा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि चीन के लोगों के उल्टे-सीधे खान-पान की वजह से कई बीमारियों का जन्म होता है। अब यहां के लोग एक नया और अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। सिंगापुर मिडिया रिपोर्ट की माने तो चीन के लोगों में अब अपने बच्चों को ‘मुर्गे के खून’ का इंजेक्शन लगवाने की सनक सवार है। भले ही यह बात सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। चीन के लोग बिना किसी बीमारी के भी अपने बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
दरअसल, चीन के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनके बच्चे की स्वास्थ्य से संबंधित सारी समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएंगी। इसके अलावा वह अपने बच्चों को ‘सुपर किड’ बनाना चाहते हैं। चीन में यह काफी दिनों से चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अपने बच्चों को फुर्तीला और उनके शरीर को ताकतवर बनाने के लिए चीन में मां-बाप अपने बच्चों को मुर्गे के खून का इंजेक्शन लगवा रहे हैं। ‘मुर्गे के खून’ को लेकर कई तरह के दावे भी किये जा रहे हैं। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगवाने से कैंसर और गंजेपन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा चीनी लोग इसे कोरोना वायरस के लिए भी फायदेमंद मान रहे हैं। उनका मानना है कि मुर्गे के खून में स्टेरॉयड पाया जाता है। बच्चों को पढ़ाई तथा खेलकूद में स्टेरॉयड तेज बनाता है।