चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मंगलवार, 08 नवंबर को यानी आज लगने जा रहा है. इस आखरी चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. इस पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों बिल्कुल एक सीध में होंगे. बता दें कि भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट तक समाप्त हो जाता है. चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है. सूतक काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होती है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अशुभ प्रभाव वाला देने वाला होता है. ऐसे में उन्हें इस दौरान सूतक काल से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक घर में रहने की सलाह दी जाती है.

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटना, कपड़े की सिलाई करना, नुकीली या धारदार चीजों का इस्तेमाल करने से बचना होता है. माना जाता है कि इससे गर्भस्थ शिशु को शारीरिक दोष हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *