जालंधर, (संजय शर्मा)-पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच की तरफ से भारत माता के महान सपूत चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस को समर्पित एक कार्यक्रम गुरु गोविंदआजाद जी ने कहा था दुश्मनों की गोलियों का सामना करेंगे आजाद हैं, और आजाद रहेंगे। सिंह एवेन्यू में किया गया ,
इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में नौजवान उपस्थित रहे नौजवानों ने भारत माता की जय वंदे मातरम
चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के जयकारों से पूरा माहौल देशभक्ति में रंग गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति का गीत व ज्योति प्रज्वलित करके किया गया इस अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की धरती को भ्रष्टाचार की दलदल से निकलने के लिए युवाओं को देशभक्ति का नशा करना होगा तभी पंजाब प्रांत नशा एवम भ्रष्टाचार की दलदल से बाहर आ सकता है और उन्होंने कहा आज का युवा चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जुड़े पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा जी ने कहा की मंच 25 फरवरी से 27 फरवरी तक अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग बस्तियों में चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस को समर्पित नशा मुक्ति एवम भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब को बनाने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाएगा और और चंद्रशेखर आजाद जी के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करेगा और कहा कि मंच का एक ही लक्ष्य है युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना उत्पन्न करना यह तभी संभव हो सकेगा जब सोया युवा जागेगा इस अवसर पर जसबीर बग्गा, परमजीत सिंह, नवीन भल्ला,रवि कुमार,डॉ विनीत ,दीपक गुप्ता,सुरेंद्र बब्बर, जसपाल सिंह ,सरदार गुरजीत सिंह ,राजीव तिवारी, पुरुषोत्तम कुमार ,राजन शर्मा ,सतनाम सिंह ,नसीब चंद, मनोहर लाल, ओंकार सिंह, प्रदीप शर्मा , वरिंदर यादव ,नवीन हु भल्ला, रमेश कुमार ,मोनू शर्मा, सरवन कुमार शर्मा, तेजेंद्र शर्मा ,धर्मेंद्र शर्मा ,सुरेश शर्मा बबलू शर्मा ,मनीराम जी ,चंद्र प्रकाश आदि उपस्थित थे।