गृह मंत्री अमित शाह की दहाड़ से घबराया चीन!

किबिथू, अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का आगाज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को चीन को एक सख्त संदेश दिया. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए दोटूक शब्दों में कहा कि भारत अपनी जमीन का एक इंच भी अतिक्रमण नहीं होने देगा. गृह मंत्री के इस अरुणाचल दौरे पर चीन ने नाराजगी जताते हुए, इसे उस क्षेत्र पर चीनी संप्रभुता का उल्लंघन और शांति के लिए खतरनाक बताया है.

किबिथू भारत के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित गांवों में शामिल है. अमित शाह ने सोमवार को यहां कहा कि वह युग चला गया जब भारत की सीमावर्ती भूमि का कोई भी अतिक्रमण कर सकता था और अब कोई इसकी क्षेत्रीय अखंडता पर बुरी नजर डालने का दुस्साहस नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि थलसेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पराक्रम ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी भारत की एक इंच भूमि तक का अतिक्रमण नहीं कर सकता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *