गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन व उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें : नवजीत भारद्वाज

जालंधर, (संजय शर्मा)- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मां पिंड चौक में श्री शनिदेव महाराज के निमित्त श्रृंखलाबद्ध दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम मुख्य यजमान रवि शर्मा से सपरिवार वैदिक रीति अनुसार गौरी गणेश, नवग्रह, पंचोपचार, षोडशोपचार, कलश, पूजन उपरांत ब्राह्मणों ने आए हुए सभी भक्तों से हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई । इस सप्ताह श्री शनिदेव महाराज के जाप उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त भी माला मंत्र जाप एवं हवन यज्ञ में विशेष रूप आहुतियां डाली गई। हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत नवजीत भारद्वाज ने आए हुए भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज ने जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया है। वे एक दार्शनिक भी थे। उन्होंने लोगों को भक्ति मार्ग पर चलकर लोगों को ईश्वर को प्राप्त करने की सीख दी। उनकी रचना में प्रभु के प्रति प्यार दिखता है। आज भी उनके वचन, दोहे और रचनाएं प्रेरणादायक हैं। खासकर युवाओं को जीने की सीख देते हैं। सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन व उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें। गुरु रविदास महाराज के विचारों को व्यक्त करते हुए नवजीत भारद्वाज ने कहा कि गुरु रविदास समस्त मनुष्य को एक समाज के अंतर्गत मानते थे। उन्होंने समाज में व्याप्त अस्पृश्यता के कलंक को दूर करने का प्रयास किया तथा समस्त मानव जाति को एक जीव अंश माना है। समाज में मानव- मानव में भिन्नता, असमानता जैसी विचारधारा महाकलंक है। इंसान एक सामाजिक प्राणी है। सामूहिक समाज के निर्माण से ही इंसान देवअंश कहलाता है। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि गुरु रविदास महाराज के विचार हमेशा से प्रासंगिक रहे हैं और आज के माहौल में तो हमें गुरु रविदास महाराज जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार शर्मा,राकेश प्रभाकर , समीर कपूर, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह,वावा जोशी, नवदीप,उदय,अजीत कुमार,गुलशन शर्मा, अश्विनी शर्मा धूप वाले, मुनीश शर्मा, दिशांत शर्मा,अमरेंद्र शर्मा, मानव शर्मा, बावा खन्ना, विवेक शर्मा, शाम लाल, एडवोकेट राज कुमार, अभिलक्षय चुघ,सुनील,राजीव, राजन शर्मा, प्रिंस, ठाकुर बलदेव सिंह, अजीत साहू,प्रवीण, दीपक ,अनीश शर्मा, साहिल,सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर का भी आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *