जालन्धर, (संजय शर्मा)-अल्फा़ महेन्द्रू फाउन्डेशन की ओर से पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के सहयोग से गुरु नानक पुरा वैस्ट में आंखों का फ्री चैकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ई एस आई अस्पताल के सीनियर मैडीकल आॅफिसर डा० अरुण वर्मा ( नेत्र रोग विशेषज्ञ) व आई मोबाइल विंग की मैडिकल आॅफिसर डा० गुरप्रीत कौर ( नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने 235 मरीजों का आंखों का चैकअप किया। अल्फा़ महेन्द्रू फाउन्डेशन की ओर से सभी मरीजों को फ्री में दवाईयां दी गई व जलपान भी करवाया। कैंप में करीब 20 मरीजों के फ्री में आपरेशन व लैंस भी लगवाये जायेंगे।
कैंप का उद्घाटन डा० एस के कालिया आई पी एस रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ने किया। उनहोंने अपने संबोधन में कहा कि आंखों के कैंप का आयोजन करना ही अपने आप में एक महत्त्वपूर्ण समाज व देश के लिए योगदान है, अल्फा़ महेन्द्रू फाउन्डेशन एन जी ओ महानगर में अपनी एक अलग सेवा के क्षेत्र में पहचान बना चुकी है।
फाउन्डेशन के आध्यक्ष व अल्फा़ के पिता रमेश महेन्द्रू ने कहा कि हमारी बेटी तो चली गी लेकिन जो काम उसने अपने जीवन में करने थे वह अधूरे छोड़ गई थी , आज वो हमारे माध्यम से करवा रही है। इस पुनीत कार्यों की भी वही अकेली भागीदार है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
आंखों के चैकअप कैंप में महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज व प्रतीक महेन्द्रू, गुरजीत सिंह खेत्रपाल, उपाध्यक्ष सुप्रिया जमवाल महेन्द्रू व प्रदीप छाबड़ा, एडवोकेट जयपाल शर्मा व सुखबीर सिंह, गुरमीत सिंह कलेर, मनमोहन सिंह, प्रिंसिपल नीरज सैनी, हर्ष महेन्द्रू, नीरु महेन्द्रू, नूपुर महेन्द्रू, राघव महेन्द्रू, बीर बिक्रम सिह, मुकल पुरी, अंकुर, ललित मैहता, भुपिन्द्र कालिया, सोहन सिंह, राकेश महेन्द्रू, साक्षी, अनमोल सिंह, तिलक राज, जसबीर सिंह, नीलम सलवान, सन्नी,व कई अन्य सदस्य व वालंटियर्स उपस्थित थे।