गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाला पति गिरफ्तार

जालंधर, (विशाल/रोजाना आजतक)-दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी के पेट में लातें मारने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के कारण महिला के पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास-ससुर, ननद, देवर-देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। महिला का अभी भी सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। एडीसीपी वत्सला गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एएसआइ नरिंदर कुमार ने पति को गिरफ्तार किया। अब उससे पूछताछ करने के साथ इस मामले में नामजद बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *