जालंधर, 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर विशेष सजावट की गई। रंग-बिरंगी रोशनी के अलावा चौराहे को तिरंगे के रंग में रंग दिया गया ।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण एवं पवित्र दिन को देशभक्ति की भावना एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील भी की।