गंगा अस्पताल में कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर हमला

जालंधर,(संजय शर्मा)- जालंधर के गंगा फुटबाल चौक के पास गंगाआर्थोकेयर अस्पताल में कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर वहां पर तैनात स्कियोरिटी गार्ड ने किसी तीखी वस्तु से हमला कर दिया। इस हमले में कुछ पत्रकारों को चोटें पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि मामला एक डेढ़ साल के बच्चे की अंगुली कटने के बाद बच्चे का इलाज गंगा अस्पताल में करवाया गया था, डाक्टरों ने बच्चे की अंगुली को दोबारा हाथ से जोड़ दिया था, लेकिन पट्टी खुलने पर बच्चे की उंगली हाथ से जुड़ी नहीं थी, जिस पर बच्चे के परिजन आज अपना रोष प्रकट करने के लिए गंगा अस्पताल जालंधर पहुंच थे। लेकिन गंगा अस्पताल में इस बात को लेकर हंगामा हो गया। जिस पर गंगा अस्पताल के स्कियोरिटी गार्डों ने मीडिया कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें तीन मीडिया कर्मियों को चोटें लगी। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आकर आरिपयों को पकड़ लिया और थाने ले गए। मीडिया कर्मियों ने डिविजन नंबर 4 में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *