कोरोना से जूझ रहे सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में कराया गया भर्ती

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी। सचिन ने ट्वीट में लिखा, “आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सीय सलाह के तहत एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुझे कुछ दिनों में घर वापस आने की उम्मीद है। ध्यान रखें और सभी को सुरक्षित रखें। हमारे विश्व कप की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और मेरे साथियों को बधाई।” सूत्रों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर को कल देर रात एच एन  रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को अपने  कोरोना संक्रमित होने की खबर ट्वीट की थी और उन्होंने अपने आपको होम क्वॉरेंटाइन कर लिया था मगर अब सर्दी और बुखार के शिकायत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *