कोरोना वायरस की वजह से IND-ENG के बीच 5वां टेस्ट मैच रद्द

MENCHETER : INDIA-ENGLAND के बीच मैनचेस्टर में होने वाला 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो गया है। यह फैसला दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से लिया गया है। इससे पहले मैच को लेकर अपडेट आया था कि शुक्रवार से शुरू होने यह मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। वहीं अब इंग्लेंड क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ये मैच रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते लिया गया। उधर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड पांचवें टेस्ट मैच को दो दिन के लिए स्थगित करने का सुझाव दिया था, लेकिन बीसीसीआई आईपीएल शेड्यूल को देखते हुए ईसीबी के प्रस्ताव से सहमत नहीं था। भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के इनकार को लेकर इंग्लैंड को वॉकओवर दिया गया है।
इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है, लेकिन पांचवें मैच के रद्द होने की सूरत में इस मैच को इंग्लैंड के खाते में जोड़ा जाएगा या फिर भविष्य में इस रद्द हुए मैच को फिर से आयोजित किया जाएगा। इस मैच के अब अगले इंग्लैंड दौरे पर होने की उम्मीद है। अगले साल भारत लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा। इस मैच के रद्द होने के साथ ही भारत ने इस साल 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *