कोरोना मरीज से तय रेट से अधिक पैसे लेने के मामले में डीसी ने Kap Scan Center को कारण बताओ नोटिस किया जारी

जालंधर,(विशाल)-कपूरथला चौंक स्थित कैप स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर को कोविड -19 के सीटी स्कैन में कथित रूप से अधिक शुल्क लेने के मामले जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि एडवोकेट डीएस बावा की ओर से शिकायत मिली थी कि कैप स्कैनिंग सेंटर ने एक कोविड -19 मरीज के सीटी स्कैन के लिए 5000 की मांग की है, जबकि सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक इसकी कीमत 2000 रुपए तय की गई हैं। इसलिए स्कैनिंग केंद्र को इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ इस युद्ध में अधिक पैसे वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक शुल्क और कदाचार का सामना करने की स्थिति में वह कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एडवोकेट डीएस बावा बताया ने  कि  उन्होंने डीसी साहिब को अपील किया है कि हर हस्पताल व स्कैन सैंटर के बाहर सरकारी रेट लिख कर लगया जाए। इससे जो मरीज नए आ रहे उनको जानकारी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *