नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) बेशक अपने अभिनय से इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम हासिल न कर पाई हो, लेकिन उनके स्टाइलिश अंदाज ने हमेशा ही लोगों का ध्यान खूब खींचा है. आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं. ऐसे में नेहा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. पिछले कुछ समय से नेहा किसी भी टीवी शो या फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है उनका बोल्ड और सिजलिंग अवतार. दरअसल, नेहा सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं. हर दिन उनका एक अलग अवतार देखने को मिलता है.