के.एम.वी गांधियन स्टडीज़ सेंटर प्राप्त करने वाला क्षेत्र का पहला कॉलेज

वर्ष 2008 से लगातार अग्रणी तौर पर सेंटर 4000 से भी अधिक महिलाओं को प्रदान कर चुका है प्रशिक्षणभारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर लड़कियों और महिलाओं के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, इस क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक कार्यों के साथ अपनी भूमिका निभा रहा है। इस संबंध में विद्यालय के गांधियन स्टडीज़ सेंटर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिज़ाइनिंग और बेसिक कंप्यूटर की सिखलाई प्राप्त करने वाली 50 छात्राओं को सर्टिफिकेटस प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सम्बोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने बताया कि गांधियन स्टडीज़ सेंटर वर्ष 2008 से आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर, फैशन डिजाइनिंग एवं कॉस्मेटोलॉजी की निःशुल्क व्यावसायिक ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न समय पर महिलाओं के लिए काउंसलिंग एवं मेंटरिंग सेशनस भी आयोजित किए जाते हैं। यहीं नहीं, गांधियन स्टडीज़ सेंटर उन सभी महिलाओं के लिए गांवों में ट्रेनिंग कैंपस भी आयोजित करता है जो कॉलेज नहीं आ सकती हैं और कॉलेज इन महिलाओं को मुफ्त बस सेवा भी प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि इन ट्रेनिंग कैंपस के तहत के.एम.वी. के गांधियन स्टडीज़ सेंटर के द्वारा 4000 से अधिक महिलाओं को सफलतापूर्वक सिखलाई प्रदान की जा चुकी है और केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, महिलाएं सफलतापूर्वक अपना पार्लर, सिलाई आदि भी चला रही हैं। इसके साथ ही, मैडम प्रिंसिपल ने डॉ. मोनिका शर्मा के द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *