कारोबार खोलने की अनुमति प्रदान करने हेतु सांसद संतोख चौधरी से मिले ट्रेडर्स

जालंधर,(विशाल)- 100 प्रतिशत व्यापार एवं कारोबार खोलने की अनुमति प्रदान करने और होटल व रिजॉर्ट इंडस्ट्री की भी सुध लेने की मांग के साथ ट्रेडर्स फोरम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सांसद चौधरी संतोख सिंह से मिला। शिष्टमंडल में विधायक राजिंदर बेरी भी शामिल थे। व्यापारी नेताओं रवींद्र धीर, बलजीत सिंह अहलूवालिया, नरेंद्र सिंह सग्गू, अमित सहगल, अनिल अरोड़ा, राकेश गुप्ता, विपन प्रिंजा, संदीप गांधी, रमन अरोड़ा, होटल कारोबारी महिंदर शूर, भूपिंदर सिंह भिंदा, रंजीत सिंह, दिलप्रीत खेड़ा, अरुण बजाज आदि ने सांसद चौधरी और विधायक बेरी को बताया कि वे इस भयानक महामारी में सरकार और प्रशासन के सहयोगी हैं।लेकिन 25% कारोबार बंद रखना उन्हें मंजूर नहीं है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार 50% सवारियों के साथ बस सेवा जारी है, उसी तरह उद्योगों के लिए भी कोई पालिसी जारी की जाए ताकि जो लाखों लोग पंजाब के उद्योगों से जुड़े हैं, उन्हें भी कुछ राहत मिल सके।व्यापारी नेताओं ने कहा कि महामारी से रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए। प्रशासन महामारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार चलाए। इसम हम सहयोग देंगे लेकिन 25% व्यापार कारोबार बंद रहे, यह मसले का हल नहीं है। व्यापारी नेताओं ने इसका समाधान जल्द निकालने की मांग की है।
कारोबारियों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद चौधरी और विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि वे पहले ही यह मुद्दा मुख्यमंत्री के ध्यान में ला चुके हैं। आज फिर मुख्यमंत्री से बात कर इसका समाधान निकालेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *