CHANDIGARH : अमृतपाल सिंह मामले में आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के पास इतना भारी पुलिस बल था। इसके बावजूद अमृतपाल को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। यह पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी को दिखाता है। पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे थे। पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल रहा है।
हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि अगर अमृतपाल देश के लिए खतरा है तो उसको अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सका। अदालत ने कहा कि अगर उसके साथी पकड़े गए हैं तो उसको काबू क्यों नहीं गया। अदालत ने इस मामले में सख्त टिप्पणी करते हुए इसे इंटेलिजेंस का फेलियर करार दिया है। दरअसल, ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। बठिंडा निवासी इमरान सिंह ने हाईकोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी।