काबुल के मिलिट्री एयरपोर्ट पर धमाका, 10 की मौत

KABUL : अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी काबुल का आज सैन्य हवाई अड्डा बम धमाके से दहल गया। बताय जा रहा है। इस धमाके में 10 लोगों की मौत और करीब 8 लोग घायल बताये जा रहे हैं। यह धमाका अफगानिस्तान के सैन्य हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए देश के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नाफी टाकोर ने बताया कि जिस जगह यह धमाका हुआ वहां काबुल का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इस धमाके की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि इस धमाके में हमारे देश के कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जांच अधिकारी इस धमाके की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *