कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने पार की सारी हदें, सभी के सामने युवक को जड़े थप्पड़

PATHANKOT : पठानकोट के भोआ इलाके के विधायक जोगिंदर पाल का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो हाल में नवरात्र समारोह का बताया जा रहा है। आप साफ़ देख रहे है कि विधायक जोगिन्दर पाल एक नवरात्रि समारोह में पहुंचे है लेकिन कुछ ही समय में उनके तेवर पूरी तरह बदल गए। दरअसल, एक शख्स ने समारोह में जोगिंदर पाल सिंह से सवाल पूछ लिया। सवाल सुनने के बाद विधायक आग बबूला हो गए। सवाल ही कुछ ऐसा था कि विधायक अपना आपा खो बैठे। व्यक्ति ने भरी सभा में विधायक जोगिन्दर पाल से पूछा कि आपने गांव के लिए अब तक क्या किया है? फिर क्या था विधायक ने न आव देखा न ताव और सभी के सामने उस युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर विधायक की इस शर्मनाक करतूत पर सवाल उठा रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *