कांग्रेसी प्रत्याशी सुशील रिंकू को चुनाव से पहले बड़ी जीत हासिल हुई

जालंधर, हलका जालंधर वेस्ट के विधायक व कांग्रेसी प्रत्याशी सुशील रिंकू को चुनाव से पहले बड़ी जीत हासिल हुई है। विधायक सुशील रिंकू ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने अकाली दल के साथ जुड़े मुस्लिम समाज के युवा नेता आयुब खान को कांग्रेस में शामिल करवा लिया है। आयुब खान ने अपने साथियों के साथ बूटा मंडी में अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। विधायक सुशील रिंकू ने आयुब खान को सिरोपा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया है। उन्होंने कहा कि आयुब खान को कांग्रेस में उनका पूरा बनता सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि आयुब खान अकाली दल की टिकट से पार्षद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। वह बूटा मंडी और मुस्लिम समाज में अच्छा रसूक रखते हैं। उनके रिंकू के साथ आने से रिंकू की ताकत बढ़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *