कर्नाटक में सवारियों से भरी बस पलटी., 8 लोगों की मौत

BENGLRU : कर्नाटक में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें कुछ छात्र भी शामिल हैं। तुमकुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 60 के करीब यात्री सवार थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 घायलों में से 8 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले और घायलों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं।
बता दें कि बीते सप्ताह ही राज्य के कलबुर्गी में भी सड़क हादसा हुआ था। जहां बलुरागी गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई थी। उस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बाबा साहेब, छाया, कोमल, रानी और अनव बड़े के रूप में हुई थी। सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, यात्री गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *