जालंधर, (विशाल)-जालंधर के टावर एनक्लेव फेस 2 जहां सरकारी टीचर द्वारा घर में करियाना स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति पर करियाना के सामान लेने के बहाने घुसे एक युवक ने तेजधार हथियारों से हमला कर अधमरा कर घर से फरार होने का मामला सामने आया है, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए खुशवंत राय उम्र 52 पुत्र सुरेंद्रपाल निवासी 40 टावर एनक्लेव फेज 2 को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी देते हुए घायल खुशवंत राय की बेटी रिचा ने बताया कि उनके पिता सरकारी टीचर हैं, और घर में उन्होंने करियाना स्टोर भी खोल रखा था। कल रात करीब 10 बजे एक युवककरियाना के सामान लेने के लिए आया और उनके पिता जी जैसे ही सामान देने लगे तो उक्त युवक ने उनके सिर में तेजधार हथियार से हमला करता रहा और उनके पिता के सिर में चोट लगने के कारण दुकान में ही गिर गए। वारदात की घटना जैसे ही परिवार वालों को लगा तब तक युवक वहां से फरार हो गया था परंतु उनके दुकान में लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में सारा वारदात कैद हो गया। रिचा ने बताया कि पापा की हालत नाजुक होते देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनके सिर में 50 टांके लगे हैं। रिचा ने यह भी बताया कि उक्त युवक कुछ दिनों से उनके घर के आसपास रेकी कर रहा था, उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।