कब तक रहेगा शीत लहर का कहर, मौसम विभाग ने बताया

इन दिनों शीतलहर के प्रकोप में है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड का असर इस कदर है कि लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। बेकाबू होती ठंड के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले कुछ दिन ठंड कम होने की संभावना है।सोमवार को उत्तर भारतीय इलाकों में सुबह की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से हुई। ये सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। सोमवार सुबह राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कई स्थानों पर दिन में भी शीतलहर चल रही है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में भी कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों के दौरान राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के कुछ इलाकों में अत्यधिक ठंड की स्थिति कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *