जालंधर, (संजय शर्मा)- पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर कार्यरत डॉ. रवि खुराना को ऑस्ट्रेलिया से इनोवेशन पेटेंट की प्राप्ति पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया. आई.पी., ऑस्ट्रेलिया से डॉ. रवि खुराना को यह पेटेंट क्यो.ओ.एस.- अवेयर ऑप्टिकल इन 5जी रेडी हेट्रोजीनियस नेटवर्क एंड मेथड फॉर दि सेम के लिए प्राप्त हुआ. मैडम प्रिंसिपल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए डॉ. रवि खुराना को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकों को भी ऐसा माहौल प्रदान किया जाता है जिस में रहकर वह अपने संबंधित क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ छात्राओं को भी प्रेरित कर सकें. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा आई.पी.आर. हासिल किए जा चुके हैं. अब तक इनकी संख्या 14 हो चुकी है तथा और ज्यादा की प्राप्ति के लिए निरंतर कोशिश जारी है.